नगर में मेडिकल व्यवसायी के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है, वहीं पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रहा है। इसका पूरा असर नगर में दिखाई दे रहा है। नगर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कंटेनमेंट एरिया में सन्नाटा छाया हुआ है। सभी परिवारों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र से अस्पताल जाने वालों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। नगर में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों के साथ-साथ गलियों व मुख्य मार्गों पर भी बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है। नगर में पुलिस सख्ती बढ़ती जा रही है। एसडीएम रविश श्रीवास्तव ने बताया कोरोना पॉजिटिव मेडिकल स्टोर संचालक का स्वास्थ्य सुधार पर है। उनके परिजन व संपर्क में आए नर्सिंग होम के एक चिकित्सक सहित अन्य कर्मियों की स्क्रीनिंग की गई है। स्वास्थ विभाग ने संदिग्ध मानकर 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्हाेंने हिदायत देते हुए बताया कोरोना पॉजिटिव दवाई विक्रेता से जो लोग संपर्क में आए हैं, उनसे दवाई लेने गए हैं वे सतर्क रहें। स्वयं होम क्वॉरेंटाइन करें व किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बताएं व अपना इलाज कराएं। नगर में भी मुनादी करवाई जा रही है। एसडीओपी एम एस परमार ने भी लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने-अपने घरों से किसी भी हालत में बाहर नहीं निकलें। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हाेंने मेडिकल व्यवसायियों को भी हिदायत दी है कि वे ग्राहकों से संपर्क में आने पर अपने हाथों में ग्लब्ज पहनकर ही लोगों से लेनदन व सामग्री का वितरण करें। ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र के मैदानी अमले से सतर्क रहने को कहा है व ग्रामीणों से अाग्रह किया है कि वे अपने-अपने घरों में रहें व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसी के घरों में न जाएं और न ही किसी काे अपने घरों में आने दें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Administration is keeping vigil as soon as Kareena positive case comes


नगर में मेडिकल व्यवसायी के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है, वहीं पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रहा है। इसका पूरा असर नगर में दिखाई दे रहा है। नगर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कंटेनमेंट एरिया में सन्नाटा छाया हुआ है। सभी परिवारों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र से अस्पताल जाने वालों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। नगर में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों के साथ-साथ गलियों व मुख्य मार्गों पर भी बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है।
नगर में पुलिस सख्ती बढ़ती जा रही है। एसडीएम रविश श्रीवास्तव ने बताया कोरोना पॉजिटिव मेडिकल स्टोर संचालक का स्वास्थ्य सुधार पर है। उनके परिजन व संपर्क में आए नर्सिंग होम के एक चिकित्सक सहित अन्य कर्मियों की स्क्रीनिंग की गई है। स्वास्थ विभाग ने संदिग्ध मानकर 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्हाेंने हिदायत देते हुए बताया कोरोना पॉजिटिव दवाई विक्रेता से जो लोग संपर्क में आए हैं, उनसे दवाई लेने गए हैं वे सतर्क रहें। स्वयं होम क्वॉरेंटाइन करें व किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बताएं व अपना इलाज कराएं।
नगर में भी मुनादी करवाई जा रही है। एसडीओपी एम एस परमार ने भी लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने-अपने घरों से किसी भी हालत में बाहर नहीं निकलें। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हाेंने मेडिकल व्यवसायियों को भी हिदायत दी है कि वे ग्राहकों से संपर्क में आने पर अपने हाथों में ग्लब्ज पहनकर ही लोगों से लेनदन व सामग्री का वितरण करें। ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं।
प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र के मैदानी अमले से सतर्क रहने को कहा है व ग्रामीणों से अाग्रह किया है कि वे अपने-अपने घरों में रहें व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसी के घरों में न जाएं और न ही किसी काे अपने घरों में आने दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration is keeping vigil as soon as Kareena positive case comes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xAzMPt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment