फसल की कटाई के लिए आए बाहर के मजदूर लॉकडाउन के चलते भटक रहे हैं। उमरिया, कटनी, सतना से आए यह मजदूर लॉकडाउन होने से वापस अपने गांव नहीं जा पा रहे। खजूरिया कला में कटाई के बाद मजदूर रात को जिला मुख्यालय पर पहुंच गए जहां उनको खाने आैर रहने का इंतजाम कराया गया। खजूरिया कला गांव में फसलों की कटाई करने के बाद खेतों में पड़े उमरिया, कटनी और सतना जिले के मजदूरों को वहां से अशोकनगर के लिए भेज दिया। मजदूरों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। उमरिया के ग्राम मुकवानी निवासी मनोज, कटनी के गूढा निवासी राकेश लोनी और सतना के दोहरी कला निवासी विनोद ने बताया कि हमें गांव के लोगों ने कहा अशोकनगर जाओ जहां भोजन व रहने की व्यवस्था रहेगी। तहसीलदार इसरार खान ने मामला संज्ञान में आने पर मजदूरों के खाने की व्यवस्था की। वहीं ग्राम पंवार गढ़ के राजेन्द्र संधु ने गुरुद्वारा से उनके भोजन की व्यवस्था कराई। भाजपा मंडल महामंत्री शिवराम सिंह यादव ने सेनेटाइजर से सभी मजदूरों को सेनेटाइज कराया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After harvesting, it is difficult to live food from outside


फसल की कटाई के लिए आए बाहर के मजदूर लॉकडाउन के चलते भटक रहे हैं। उमरिया, कटनी, सतना से आए यह मजदूर लॉकडाउन होने से वापस अपने गांव नहीं जा पा रहे। खजूरिया कला में कटाई के बाद मजदूर रात को जिला मुख्यालय पर पहुंच गए जहां उनको खाने आैर रहने का इंतजाम कराया गया।
खजूरिया कला गांव में फसलों की कटाई करने के बाद खेतों में पड़े उमरिया, कटनी और सतना जिले के मजदूरों को वहां से अशोकनगर के लिए भेज दिया। मजदूरों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। उमरिया के ग्राम मुकवानी निवासी मनोज, कटनी के गूढा निवासी राकेश लोनी और सतना के दोहरी कला निवासी विनोद ने बताया कि हमें गांव के लोगों ने कहा अशोकनगर जाओ जहां भोजन व रहने की व्यवस्था रहेगी।
तहसीलदार इसरार खान ने मामला संज्ञान में आने पर मजदूरों के खाने की व्यवस्था की। वहीं ग्राम पंवार गढ़ के राजेन्द्र संधु ने गुरुद्वारा से उनके भोजन की व्यवस्था कराई। भाजपा मंडल महामंत्री शिवराम सिंह यादव ने सेनेटाइजर से सभी मजदूरों को सेनेटाइज कराया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After harvesting, it is difficult to live food from outside


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JWBs8x
via IFTTT

No comments:

Post a Comment