अथाईखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथाईखेड़ा में कोरोना वायरस की जांच के साधन नहीं है। इस कारण अस्पताल में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल रैफर करना पड़ता है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग के लिए कोई मशीन नहीं है और ना ही कोई दवा है। ऐसे में अस्पताल में जांच के लिए आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता है। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स घर-घर जाकर सर्वे करती हैं कि कोई बीमार तो नहीं है कोई बाहर से तो नहीं आया। उनका सर्वे चल रहा है। बाहर से आए हुए किसी व्यक्ति को जुकाम, सर्दी, बुखार या कोई और समस्या है तो उन्हें तुरंत जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए भेजा जाता है। मंडल उपाध्यक्ष श्री यादव ने इस समस्या से क्षेत्रीय सांसद डॉ. केपी यादव और पूर्व विधायक ब्रजेंद्र सिंह यादव को अवगत करा दिया है। उन्होंने इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में मेडीकल ऑफिसर डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि हमारे पास मशीन उपलब्ध नहीं है। मैने जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को कहा था कि अस्पताल में मशीन उपलब्ध कराएं। इसके बाद भी अस्पताल में मशीन नहीं आई है। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजना पड़ता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today There is no means to test the corona virus in the hospital


अथाईखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथाईखेड़ा में कोरोना वायरस की जांच के साधन नहीं है। इस कारण अस्पताल में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल रैफर करना पड़ता है।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग के लिए कोई मशीन नहीं है और ना ही कोई दवा है। ऐसे में अस्पताल में जांच के लिए आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता है। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स घर-घर जाकर सर्वे करती हैं कि कोई बीमार तो नहीं है कोई बाहर से तो नहीं आया। उनका सर्वे चल रहा है। बाहर से आए हुए किसी व्यक्ति को जुकाम, सर्दी, बुखार या कोई और समस्या है तो उन्हें तुरंत जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए भेजा जाता है। मंडल उपाध्यक्ष श्री यादव ने इस समस्या से क्षेत्रीय सांसद डॉ. केपी यादव और पूर्व विधायक ब्रजेंद्र सिंह यादव को अवगत करा दिया है। उन्होंने इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में मेडीकल ऑफिसर डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि हमारे पास मशीन उपलब्ध नहीं है। मैने जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को कहा था कि अस्पताल में मशीन उपलब्ध कराएं। इसके बाद भी अस्पताल में मशीन नहीं आई है। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजना पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There is no means to test the corona virus in the hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KaV5tv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment