मुंगावली में कोरोना वायरस महामारी को देश में रोकने के लिए केंद्र सरकार ने देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। इसके तहत बुधवार से ब्लॉक में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने कड़े व सख्त नियम बनाए गए हैं। समर्थन मूल्य खरीदी योजना के पहले दिन ही खरीदी केंद्रों पर नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। भास्कर टीम जब नवीन कृषि उपज मंडी में बनाए गए खरीदी केंद्र पर पहुंची तो वहां समिति प्रबंधक द्वारा की गई कोई तैयारी दिखाई नहीं दी। खरीदी केंद्रों पर न तो टैंट लगाए गए और न ही सैनिटाइजर और मास्क का सामान रखा हुआ दिखाई दिया। ब्लॉक के अधिकांश खरीदी केंद्रों पर शासन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में किसानों में कोरोना महामारी को लेकर भय का माहौल बना रहेगी। इस संबंध में जब प्रभारी एसडीएम यूसी मेहरा से बात की तो उन्होंने कहा कि आज खरीदी केंद्र का पहला दिन है। सभी समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले समिति प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। 29 केंद्रों पर होगी खरीदी, ताकि न लगे भीड़ इस बार क्षेत्र में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अधिक खरीदी केंद्रों को बनाया गया है। क्षेत्र में इस वर्ष 29 केंद्रों पर खरीदी की जाएगी। इससे खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ न लग सके। समिति प्रबंधकों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि केंद्रों पर सैनिटाइज, मास्क प्रमुखता से रखे जाएं। हम्मालों और तुलावटियों को हाथ के दस्ताने के साथ सुरक्षा के सारे इंतजाम किए जाएं। केंद्रों पर किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं लगनी चाहिए। सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाना चाहिए। दिए हैं प्रबंधकों को निर्देश यूसी मेहरा, प्रभारी एसडीएम, मुंगावली के मुताबिक, सभी समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले समिति प्रबंधकों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Wheat procurement at support price started amid chaos, sanitizers and masks not kept at centers


मुंगावली में कोरोना वायरस महामारी को देश में रोकने के लिए केंद्र सरकार ने देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। इसके तहत बुधवार से ब्लॉक में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने कड़े व सख्त नियम बनाए गए हैं।
समर्थन मूल्य खरीदी योजना के पहले दिन ही खरीदी केंद्रों पर नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। भास्कर टीम जब नवीन कृषि उपज मंडी में बनाए गए खरीदी केंद्र पर पहुंची तो वहां समिति प्रबंधक द्वारा की गई कोई तैयारी दिखाई नहीं दी। खरीदी केंद्रों पर न तो टैंट लगाए गए और न ही सैनिटाइजर और मास्क का सामान रखा हुआ दिखाई दिया। ब्लॉक के अधिकांश खरीदी केंद्रों पर शासन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में किसानों में कोरोना महामारी को लेकर भय का माहौल बना रहेगी। इस संबंध में जब प्रभारी एसडीएम यूसी मेहरा से बात की तो उन्होंने कहा कि आज खरीदी केंद्र का पहला दिन है। सभी समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले समिति प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
29 केंद्रों पर होगी खरीदी, ताकि न लगे भीड़
इस बार क्षेत्र में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अधिक खरीदी केंद्रों को बनाया गया है। क्षेत्र में इस वर्ष 29 केंद्रों पर खरीदी की जाएगी। इससे खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ न लग सके। समिति प्रबंधकों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि केंद्रों पर सैनिटाइज, मास्क प्रमुखता से रखे जाएं। हम्मालों और तुलावटियों को हाथ के दस्ताने के साथ सुरक्षा के सारे इंतजाम किए जाएं। केंद्रों पर किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं लगनी चाहिए। सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाना चाहिए।

दिए हैं प्रबंधकों को निर्देश
यूसी मेहरा, प्रभारी एसडीएम, मुंगावली के मुताबिक, सभी समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले समिति प्रबंधकों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wheat procurement at support price started amid chaos, sanitizers and masks not kept at centers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34JgV0H
via IFTTT

No comments:

Post a Comment