प्रशासन की सूझबूझ से शहर के दाे घनी बस्ती वाले माेहल्लाें की मसजिदाें में एक पखवाड़े पहले आकर ठहरे 24 जमातियाें काे बताैर एहतियात मसजिदाें में ही सुरक्षित रखा गया था। उनके सैंपल लेने के बाद 4 की रिपाेर्ट पाॅजिटिव पाए जाने पर पूरा शहर सहम-सा गया है। प्रशासन द्वारा केंट व स्वास्थ्य सहित पुलिस अमले काे मुस्तैद कर दाेनाें क्षेत्राें काे कंटेनमेंट घाेषित कर सील कर दिया है। महू-इंदाैर मार्ग से सटे किरवानी माेहल्ले काे सील कर 3 हजार रहवासियों की आवाजाही बंद कर दी है। यहां मसजिद में बाहर से आए 13 असम क्षेत्र के जमातियाें में से एक काेराेना पाॅजिटिव मिला था। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है। यहां सुबह 10.15 बजे एक महिला काे सीलिंग एरिया से बाहर की ओर आते देख माैजूद पुलिस जवान ने राेका। पूछा आप कहां जा रही हैं, पता नहीं यहां से बाहर निकलना बंद है। महिला बाेली कल से ही हमें घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। डॉक्टर की पर्ची लेकर किसी अन्य को भेजें महिला ने कहा मेरे परिवार में बीमार है, जिसकी दवा लेने जाना है। जवान ने उन्हें कहा अाप घर जाएं अाैर किसी अन्य काे डाॅक्टर की पर्ची सहित भेजें। यहां मंगलवार काे एएसपी मीणा, एसडीएम मिश्रा ने स्वास्थ्य अमले के प्रभारी डाॅ. एचआर वर्मा व टीम के साथ पूरे किरवानी माेहल्ला में एलान किया था कि किसी भी घर में काेई बीमार व्यक्ति हाे, ताे बेझिझक बताएं, इसके बाद भी किसी ने नहीं बताया कि उसके यहां काेई बीमार है। घर से बाहर सड़क पर आने की कोशिश-दाेपहर तक की स्थिति में पाया गया कि लाेग गैलरियाें ताे काेई अंदरूनी सड़क व गलियाें से हाेकर बाहर निकलने के प्रयास में नजर आता रहा। यहां केंट प्रबंधन द्वारा तीन लाेगाें काे पूरे सुरक्षा किट सहित माेहल्ले के अंदर ही ड्यूटी पर लगाया गया है, जिनका काम है किसी काे काेई सामान की जरूरत है, ताे उससे संपर्क कर आवश्यकता का सामान मंगवा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Police continued to send efforts in the containment area


प्रशासन की सूझबूझ से शहर के दाे घनी बस्ती वाले माेहल्लाें की मसजिदाें में एक पखवाड़े पहले आकर ठहरे 24 जमातियाें काे बताैर एहतियात मसजिदाें में ही सुरक्षित रखा गया था। उनके सैंपल लेने के बाद 4 की रिपाेर्ट पाॅजिटिव पाए जाने पर पूरा शहर सहम-सा गया है। प्रशासन द्वारा केंट व स्वास्थ्य सहित पुलिस अमले काे मुस्तैद कर दाेनाें क्षेत्राें काे कंटेनमेंट घाेषित कर सील कर दिया है। महू-इंदाैर मार्ग से सटे किरवानी माेहल्ले काे सील कर 3 हजार रहवासियों की आवाजाही बंद कर दी है।
यहां मसजिद में बाहर से आए 13 असम क्षेत्र के जमातियाें में से एक काेराेना पाॅजिटिव मिला था। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है। यहां सुबह 10.15 बजे एक महिला काे सीलिंग एरिया से बाहर की ओर आते देख माैजूद पुलिस जवान ने राेका। पूछा आप कहां जा रही हैं, पता नहीं यहां से बाहर निकलना बंद है। महिला बाेली कल से ही हमें घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है।
डॉक्टर की पर्ची लेकर किसी अन्य को भेजें
महिला ने कहा मेरे परिवार में बीमार है, जिसकी दवा लेने जाना है। जवान ने उन्हें कहा अाप घर जाएं अाैर किसी अन्य काे डाॅक्टर की पर्ची सहित भेजें। यहां मंगलवार काे एएसपी मीणा, एसडीएम मिश्रा ने स्वास्थ्य अमले के प्रभारी डाॅ. एचआर वर्मा व टीम के साथ पूरे किरवानी माेहल्ला में एलान किया था कि किसी भी घर में काेई बीमार व्यक्ति हाे, ताे बेझिझक बताएं, इसके बाद भी किसी ने नहीं बताया कि उसके यहां काेई बीमार है।
घर से बाहर सड़क पर आने की कोशिश-दाेपहर तक की स्थिति में पाया गया कि लाेग गैलरियाें ताे काेई अंदरूनी सड़क व गलियाें से हाेकर बाहर निकलने के प्रयास में नजर आता रहा। यहां केंट प्रबंधन द्वारा तीन लाेगाें काे पूरे सुरक्षा किट सहित माेहल्ले के अंदर ही ड्यूटी पर लगाया गया है, जिनका काम है किसी काे काेई सामान की जरूरत है, ताे उससे संपर्क कर आवश्यकता का सामान मंगवा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police continued to send efforts in the containment area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K9Xc0I
via IFTTT

No comments:

Post a Comment