शहर के बीचाे-बीच बसी टीन गली मसजिद में तीन जमाती के काेराेना पाॅजिटिव आने के बाद अब यहां गली से कनेक्ट हाेने वाले छह से ज्यादा रास्ताें काे पूरी तरह से लाॅक कर दिया गया है। इसमें एमजी राेड, संगीत माेहल्ला, फूल चाैक, टीन गली आदि क्षेत्र शामिल हैं। संगीत माेहल्ला में ताे यह स्थिति है कि यहां से टीन गली मसजिद जाने वाले रास्ते काे संगीत में काम आने वाले गाजे-बाजे की गाड़ियां लगाकर बंद किया गया है। इसके अलावा अन्य स्थानाें व गलियाें काे ठेलागाड़ी, ताे बल्लियां लगाकर बंद किया गया है। शहर के मुख्य क्षेत्र एमजी राेड पर ताे प्रशासन ने दाेनाें तरफ से आवाजाही काे करीब 10 फीट ऊंचे लाेहे के पाइप के जालीनुमा बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। वहीं इन जालियाें पर काेराेना पाॅजिटिव क्षेत्र, आगे खतरा है... के पाेस्टर भी लगाए गए हैं। यहां पर 40 से ज्यादा घराें के रहवासी घराें से बाहर नहीं आए हैं। दिनभर इलाके में पुलिस व डाॅक्टराें की टीम घूमती रही। एंट्री के पाॅइंट पर नसुस सदस्य लगाए गए हैं। दूध व अन्य सामग्री लेने भी कोई बाहर नहीं निकला यहां पर सुबह से लेकर शाम तक दूध जैसी सामग्री लेने के लिए भी काेई घर से बाहर नहीं निकला है। हालांकि यहां तैनात नगर सुरक्षा समिति सदस्याें ने बताया दूध वितरण के लिए सुबह दूध वाले आए थे। उन्हें पुलिस अधिकारियाें ने कहा आप फाेन लगाकर अपने ग्राहक काे सूचना दे दें अाैर घर से एक व्यक्ति जहां पर जालियां लगी हैं, वहां पर आकर दूध लेकर वापस घर चले जाए। पेंशन लेने दूसरे रास्ते से जाओ-एमजी राेड पर कुछ रहवासी जरूर खिड़कियाें से बाहर झांकते नजर आए। सुबह बैंक के समय जब एक बुजुर्ग महिला एमजी राेड कंटेनमेंट एरिया के लिए बढ़ी, ताे वहां पर तैनात पुलिसकर्मियाें ने महिला से पूछा कहां जाना है, ताे बाेली पेंशन लेने बैंक जा रही हूं। इस पर पुलिसकर्मियाें ने उन्हें रास्ता बंद हाेने के हवाला देकर कहा कि अाप दूसरे रास्ते से बैंक चली जाओ। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Music has now been closed in Mahella area by putting on carts


शहर के बीचाे-बीच बसी टीन गली मसजिद में तीन जमाती के काेराेना पाॅजिटिव आने के बाद अब यहां गली से कनेक्ट हाेने वाले छह से ज्यादा रास्ताें काे पूरी तरह से लाॅक कर दिया गया है। इसमें एमजी राेड, संगीत माेहल्ला, फूल चाैक, टीन गली आदि क्षेत्र शामिल हैं। संगीत माेहल्ला में ताे यह स्थिति है कि यहां से टीन गली मसजिद जाने वाले रास्ते काे संगीत में काम आने वाले गाजे-बाजे की गाड़ियां लगाकर बंद किया गया है। इसके अलावा अन्य स्थानाें व गलियाें काे ठेलागाड़ी, ताे बल्लियां लगाकर बंद किया गया है।
शहर के मुख्य क्षेत्र एमजी राेड पर ताे प्रशासन ने दाेनाें तरफ से आवाजाही काे करीब 10 फीट ऊंचे लाेहे के पाइप के जालीनुमा बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। वहीं इन जालियाें पर काेराेना पाॅजिटिव क्षेत्र, आगे खतरा है... के पाेस्टर भी लगाए गए हैं। यहां पर 40 से ज्यादा घराें के रहवासी घराें से बाहर नहीं आए हैं। दिनभर इलाके में पुलिस व डाॅक्टराें की टीम घूमती रही। एंट्री के पाॅइंट पर नसुस सदस्य लगाए गए हैं।
दूध व अन्य सामग्री लेने भी कोई बाहर नहीं निकला
यहां पर सुबह से लेकर शाम तक दूध जैसी सामग्री लेने के लिए भी काेई घर से बाहर नहीं निकला है। हालांकि यहां तैनात नगर सुरक्षा समिति सदस्याें ने बताया दूध वितरण के लिए सुबह दूध वाले आए थे। उन्हें पुलिस अधिकारियाें ने कहा आप फाेन लगाकर अपने ग्राहक काे सूचना दे दें अाैर घर से एक व्यक्ति जहां पर जालियां लगी हैं, वहां पर आकर दूध लेकर वापस घर चले जाए।
पेंशन लेने दूसरे रास्ते से जाओ-एमजी राेड पर कुछ रहवासी जरूर खिड़कियाें से बाहर झांकते नजर आए। सुबह बैंक के समय जब एक बुजुर्ग महिला एमजी राेड कंटेनमेंट एरिया के लिए बढ़ी, ताे वहां पर तैनात पुलिसकर्मियाें ने महिला से पूछा कहां जाना है, ताे बाेली पेंशन लेने बैंक जा रही हूं। इस पर पुलिसकर्मियाें ने उन्हें रास्ता बंद हाेने के हवाला देकर कहा कि अाप दूसरे रास्ते से बैंक चली जाओ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Music has now been closed in Mahella area by putting on carts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vz0Iae
via IFTTT

No comments:

Post a Comment