एक तरफ लोग कोरोना के कहर से पहले ही परेशान है। मजदूरों के घरों में खाने तक की नाैबत आ गई है। लोग अपनी जान बचाने का जतन कर रहे हैं। इन सबकेबीच बुधवार रात को नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बदमाशों के घुसने की अफवाह फैल गई। इसके डर के कारण लोग रात भर सो नहीं पाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने रात भर पहरेदारी की। पुलिस को सूचना मिलते ही सभी इलाकों में सर्चिंग शुरू कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने आने-जाने वाले रास्तों पर कांटे लगाकर सील कर दिया। अब युवा व चौकीदार रास्तों की पहरेदारी कर रहे है। जानकारी के अनुसार रात को अफवाह थी कि जोबट के तीन मोहल्ले और दो गांवों में बड़ी संख्या में घुस आया है।लोगों ने यहां तक चर्चा की कि हमला करने की तैयारी है। जोबट के गैस गोदाम पहुंच ने वाली सड़क को ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से किया सील कर दिया। रात में गश्त कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बदमाशों के आने की अफवाह नगर के विकास कॉलोनी, नर्मदा नगर मंडी रोड, क्रिश्चियन कॉलोनी में फैली थी। लोगों में दहशत का माहौल हो गया था। पुलिस ने बताए गए क्षेत्रों में तस्दीक की। लेकिन ऐसी कोई स्थिति नहीं थी। ये सिर्फ अफवाह थी जिससे लोगों में खौफ का माहौल हो गया। ग्रामीण बोले- ये चाहे अफवाह हो पर अपनी सुरक्षा अपने हाथ में ही है ग्रामीणों ने कहा कि ये चाहे अफवाह हो। लेकिन हमें अपनी सुरक्षा खुद ही करना होगी। रास्तों को सील करने से कोई बाहरी व्यक्ति हमारे क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। ये कांटे हमें बदमाशों से तो सुरक्षित रखेंगे ही साथ ही कोरोना से बचाव करेंगे। ग्रामीणों ने जोबट बायपास से किला जोबट होते जोबट आने वाले गैस गोदाम के रास्ते को कांटे और मोटी लकड़ी से बैरिकेड बनाकर सील कर दिया। अफवाह के बाद रात भर अलग-अलग टोली बनाकर जागते रहे। वहीं दिन में छोटे वाहनों के द्वारा अनजान व्यक्ति के प्रवेश पर भी ग्रामीणों ने प्रतिबंधित लगा दिया है। किसी के भी आने की सूचना प्रशासन को दें कंधा ग्राम में भी इस अफवाह के बाद ग्रामीण ठाकुर यशपाल सिंह राठौर ने रात को इकट्ठे हुए लोगों को समझाइश दी। कहा कि आप घरों में ही रहकर स्वयं की सुरक्षा करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। गांव में इंदौर व अन्य क्षेत्र से कोई मजदूर आता है तो इसकी सूचना यदि आप प्रशासन को ना दें सके तो मुझे दें प्रशासन को अवगत करा दूंगा। अफवाह फैली थी, हमने रात में तस्दीक की है अफवाह फैली थी, हमने तुरंत क्षेत्र में तस्दीक कि कोई नहीं मिला। स्थिति सामान्य है, कोई भी इस तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।दीलिप बिलवाल, एसडीओपी, जोबट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rumors of rogues entering the area, the villagers awakened overnight and sealed the paths with thorns


एक तरफ लोग कोरोना के कहर से पहले ही परेशान है। मजदूरों के घरों में खाने तक की नाैबत आ गई है। लोग अपनी जान बचाने का जतन कर रहे हैं। इन सबकेबीच बुधवार रात को नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बदमाशों के घुसने की अफवाह फैल गई। इसके डर के कारण लोग रात भर सो नहीं पाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने रात भर पहरेदारी की। पुलिस को सूचना मिलते ही सभी इलाकों में सर्चिंग शुरू कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने आने-जाने वाले रास्तों पर कांटे लगाकर सील कर दिया। अब युवा व चौकीदार रास्तों की पहरेदारी कर रहे है।
जानकारी के अनुसार रात को अफवाह थी कि जोबट के तीन मोहल्ले और दो गांवों में बड़ी संख्या में घुस आया है।लोगों ने यहां तक चर्चा की कि हमला करने की तैयारी है। जोबट के गैस गोदाम पहुंच ने
वाली सड़क को ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से किया सील कर दिया। रात में गश्त कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
बदमाशों के आने की अफवाह नगर के विकास कॉलोनी, नर्मदा नगर मंडी रोड, क्रिश्चियन कॉलोनी में फैली थी। लोगों में दहशत का माहौल हो गया था। पुलिस ने बताए गए क्षेत्रों में तस्दीक की। लेकिन ऐसी कोई स्थिति नहीं थी। ये सिर्फ अफवाह थी जिससे लोगों में खौफ का माहौल हो गया।

ग्रामीण बोले- ये चाहे अफवाह हो पर अपनी सुरक्षा अपने हाथ में ही है
ग्रामीणों ने कहा कि ये चाहे अफवाह हो। लेकिन हमें अपनी सुरक्षा खुद ही करना होगी। रास्तों को सील करने से कोई बाहरी व्यक्ति हमारे क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। ये कांटे हमें बदमाशों से तो सुरक्षित रखेंगे ही साथ ही कोरोना से बचाव करेंगे। ग्रामीणों ने जोबट बायपास से किला जोबट होते जोबट आने वाले गैस गोदाम के रास्ते को कांटे और मोटी लकड़ी से बैरिकेड बनाकर सील कर दिया। अफवाह के बाद रात भर अलग-अलग टोली बनाकर जागते रहे। वहीं दिन में छोटे वाहनों के द्वारा अनजान व्यक्ति के प्रवेश पर भी ग्रामीणों ने प्रतिबंधित लगा दिया है।

किसी के भी आने की सूचना प्रशासन को दें
कंधा ग्राम में भी इस अफवाह के बाद ग्रामीण ठाकुर यशपाल सिंह राठौर ने रात को इकट्ठे हुए लोगों को समझाइश दी। कहा कि आप घरों में ही रहकर स्वयं की सुरक्षा करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। गांव में इंदौर व अन्य क्षेत्र से कोई मजदूर आता है तो इसकी सूचना यदि आप प्रशासन को ना दें सके तो मुझे दें प्रशासन को अवगत करा दूंगा।
अफवाह फैली थी, हमने रात में तस्दीक की है
अफवाह फैली थी, हमने तुरंत क्षेत्र में तस्दीक कि कोई नहीं मिला। स्थिति सामान्य है, कोई भी इस तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।दीलिप बिलवाल, एसडीओपी, जोबट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rumors of rogues entering the area, the villagers awakened overnight and sealed the paths with thorns


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34IEbfc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment