लॉकडाउन में छूट मिलने का सबसे ज्यादा असर दालों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। लॉकडाउन में जो मूंग दाल थोक में ही 117-118 रुपए किलो में मिल रही थी अब उसके दाम 78 से 80 रुपए किलो हो गए हैं। यानी एक किलो पर सीधे 40 रुपए कम। मूंग ही नहीं तुअर और चना दाल की कीमतों में भी कमी आई है। दौलतगंज में दालों के थोक व्यापारी ऋषभ जैन रायपुरिया ने बताया दालों की कट्‌टी 30 किलो वजन की आती है। व्यापारी मूंग दाल महाराष्ट्र, कर्नाटक व मप्र के ही कुछ जिलों से मंगवाते हैं। लॉकडाउन के दौरान रास्तें व फैक्ट्रियां बंद थी। तब थोक में मूंग दाल 118 रुपए किलो तक में बिकी थी। खेरची में भाव 120 से 125 रुपए थे। अब मूंग दाल की थोक कीमत 78 से 80 रुपए किलो हो गई है यानी एक किलो पर 40 रुपए कम। खेरची में ये 82 से 85 रुपए तक में बिक रही है। दरअसल लॉकडाउन में मिली छूट के बाद रास्ते खुल गए और फैक्ट्रियां चालू होने से दालों की आवक एकदम से बढ़ गई। इससे कीमतें घटी। मूंग दाल की तरह ही तुअर दाल के दाम भी घटे हैं। थोक में 90 से 92 रुपए किलो में मिल रही तुअर दाल अब 80 से 82 रुपए किलो में है। खेरची में 85 से 87 रुपए तक में बिक रही है। शहर में ज्यादातर तुअर दाल महाराष्ट्र की मिलों व फैक्ट्रियों से आती हैं। चना दाल की कट्‌टी पर भी 150 रुपए कम हुए हैं। जो कट्‌टी 1680 रुपए में आ रही थी, अब वह 1530 रुपए में आ रही है। खेरची में 55 रुपए किलाे में ये दाल मिल रही है। इधर कम किसानों तक पहुंची सूचना, आवक कम उज्जैन | जालसेवा स्कूल परिसर में बुधवार से थोक सब्जी मंडी की नीलामी शुरू हो गई। सब्जी उत्पादक किसानों को सूचना नहीं मिलने से वे कम संख्या में पहुंचे, जबकि अधिकांश दलाल कंटेनमेंट एरिया मालीपुरा से आते हैं, ऐसे में उनकी जगह पर उन्होंने प्रतिनिधियों को भेजा। सुबह 6 बजे से सब्जी मंडी में नीलामी शुरू हो गई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today When pulses factories started, arrivals increased, moong 40, tur 10 and gram dal became cheaper by 5 rupees, rice prices stabilized


लॉकडाउन में छूट मिलने का सबसे ज्यादा असर दालों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। लॉकडाउन में जो मूंग दाल थोक में ही 117-118 रुपए किलो में मिल रही थी अब उसके दाम 78 से 80 रुपए किलो हो गए हैं। यानी एक किलो पर सीधे 40 रुपए कम।
मूंग ही नहीं तुअर और चना दाल की कीमतों में भी कमी आई है। दौलतगंज में दालों के थोक व्यापारी ऋषभ जैन रायपुरिया ने बताया दालों की कट्‌टी 30 किलो वजन की आती है। व्यापारी मूंग दाल महाराष्ट्र, कर्नाटक व मप्र के ही कुछ जिलों से मंगवाते हैं। लॉकडाउन के दौरान रास्तें व फैक्ट्रियां बंद थी। तब थोक में मूंग दाल 118 रुपए किलो तक में बिकी थी। खेरची में भाव 120 से 125 रुपए थे। अब मूंग दाल की थोक कीमत 78 से 80 रुपए किलो हो गई है यानी एक किलो पर 40 रुपए कम। खेरची में ये 82 से 85 रुपए तक में बिक रही है। दरअसल लॉकडाउन में मिली छूट के बाद रास्ते खुल गए और फैक्ट्रियां चालू होने से दालों की आवक एकदम से बढ़ गई। इससे कीमतें घटी। मूंग दाल की तरह ही तुअर दाल के दाम भी घटे हैं। थोक में 90 से 92 रुपए किलो में मिल रही तुअर दाल अब 80 से 82 रुपए किलो में है। खेरची में 85 से 87 रुपए तक में बिक रही है। शहर में ज्यादातर तुअर दाल महाराष्ट्र की मिलों व फैक्ट्रियों से आती हैं। चना दाल की कट्‌टी पर भी 150 रुपए कम हुए हैं। जो कट्‌टी 1680 रुपए में आ रही थी, अब वह 1530 रुपए में आ रही है। खेरची में 55 रुपए किलाे में ये दाल मिल रही है।

इधर कम किसानों तक पहुंची सूचना, आवक कम

उज्जैन | जालसेवा स्कूल परिसर में बुधवार से थोक सब्जी मंडी की नीलामी शुरू हो गई। सब्जी उत्पादक किसानों को सूचना नहीं मिलने से वे कम संख्या में पहुंचे, जबकि अधिकांश दलाल कंटेनमेंट एरिया मालीपुरा से आते हैं, ऐसे में उनकी जगह पर उन्होंने प्रतिनिधियों को भेजा। सुबह 6 बजे से सब्जी मंडी में नीलामी शुरू हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When pulses factories started, arrivals increased, moong 40, tur 10 and gram dal became cheaper by 5 rupees, rice prices stabilized


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MnRHwG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment