विश्वविद्यालय क्षेत्र स्थित प्रीतम विहार काॅलोनी में रहने वाली रेनू सिंह ने अपने पति संजय सिंह व सास के खिलाफ गहने, नगदी चोरी कर मारपीट कर घर से निकाले जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक व आईजी को की। शिकायत में रेनू सिंह ने बताया कि उनके पति व सास शादी के बाद से मायके से रुपए लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, लेकिन 31 मई को पति व सास ने उनके कमरे स्थित अलमारी के ताले तोड़ कर उनके 15 तोला सोने के गहने व 25 हजार रुपए निकालकर उनकी मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की शिकायत लेकर जब वह महिला थाने पहुंची तब थाना प्रभारी ने शिकायत लेने से इंकार कर दिया। वहीं थाटीपुर के मोहन नगर में विगत दिवस इरशाद अली व उनके साले शकूर अली पर सत्तार शाह, सोनू शाह अपने परिजन के साथ मिलकर हमला कर मारपीट कर दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि जमीन से दुकान हटाने को लेकर विवाद चल रहा हैं। यह जमीन वक्फ बोर्ड की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। माधव नगर: विवाद में चाकू से हमला कर नाक काटी जनकगंज क्षेत्र के माधवनगर में पानी की टंकी के पास विशाल पुत्र श्रीनारायण पाल का संपत्ति व रुपयों के लेनदेन पर चचेरे भाई देवी सिंह उर्फ देवेंद्र पाल से विवाद चल रहा है। बीती रात भी रुपयों व संपत्ति को लेकर इनके बीच विवाद हुआ और देवी सिंह ने विशाल की मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया जिससे विशाल की नाक कट गई। हमले के बाद देवी सिंह धमकी देते हुए भाग गया। घटना के बाद घायल विशाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


विश्वविद्यालय क्षेत्र स्थित प्रीतम विहार काॅलोनी में रहने वाली रेनू सिंह ने अपने पति संजय सिंह व सास के खिलाफ गहने, नगदी चोरी कर मारपीट कर घर से निकाले जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक व आईजी को की।
शिकायत में रेनू सिंह ने बताया कि उनके पति व सास शादी के बाद से मायके से रुपए लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, लेकिन 31 मई को पति व सास ने उनके कमरे स्थित अलमारी के ताले तोड़ कर उनके 15 तोला सोने के गहने व 25 हजार रुपए निकालकर उनकी मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की शिकायत लेकर जब वह महिला थाने पहुंची तब थाना प्रभारी ने शिकायत लेने से इंकार कर दिया।
वहीं थाटीपुर के मोहन नगर में विगत दिवस इरशाद अली व उनके साले शकूर अली पर सत्तार शाह, सोनू शाह अपने परिजन के साथ मिलकर हमला कर मारपीट कर दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि जमीन से दुकान हटाने को लेकर विवाद चल रहा हैं। यह जमीन वक्फ बोर्ड की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
माधव नगर: विवाद में चाकू से हमला कर नाक काटी
जनकगंज क्षेत्र के माधवनगर में पानी की टंकी के पास विशाल पुत्र श्रीनारायण पाल का संपत्ति व रुपयों के लेनदेन पर चचेरे भाई देवी सिंह उर्फ देवेंद्र पाल से विवाद चल रहा है। बीती रात भी रुपयों व संपत्ति को लेकर इनके बीच विवाद हुआ और देवी सिंह ने विशाल की मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया जिससे विशाल की नाक कट गई। हमले के बाद देवी सिंह धमकी देते हुए भाग गया। घटना के बाद घायल विशाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eDDrfc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment