केरल से भोपाल होकर लौटे त्रिमूर्ति नगर निवासी 45 वर्षीय साॅफ्टवेयर कंपनी के इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 15 जून को शहर आने के बाद बुखार, खाँसी की परेशानी पर वे जाँच कराने गए थे। इनके साथ ही जिले में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें हनुमानताल निवासी 40 वर्षीय महिला, एचपी गैस एजेंसी दमोहनाका के शारदा नगर पाटन रोड निवासी 35 वर्षीय मैनेजर और मझौली के हरदुआ गाँव निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है।
अन्य संक्रमितों में भानतलैया राम नगर निवासी 39 वर्ष की महिला, नेपियर टाउन में रहने वाले 56 साल के व्यक्ति, फरीदाबाद से लौटे सतधारा सिहोरा निवासी 62 वर्षीय वृद्ध और व्हीकल स्टेट के पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति की 55 वर्षीय पत्नी शामिल हैं। देर रात आईं रिपोर्ट्स में 4 महिलाएँ संक्रमित मिली हैं। इनमें एसीसी कैमोर जिला कटनी की विजय नगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती 53 वर्ष की महिला के अलावा बड़ी मदार टेकरी सिद्धबाबा निवासी 26 वर्षीय, कृष्णा कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर निवासी 21 वर्षीय तथा सुहागी अधारताल में बिजासन माता मंदिर के पास रहने वाली 25 वर्ष की महिलाएं शामिल है। यह तीनों एल्गिन अस्पताल की मेटरनिटी पेशेंट हैं। इनमें से कृष्णा नगर कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर निवासी महिला की 15 जून को डिलेवरी हुई थी।
भोपाल में 3 मौत, 39 पॉजिटिव इंदौर में 44 संक्रमित, 4 मृत
भाेपाल। भाेपाल में रविवार को कोरोना के 39 नए मरीज मिले। 3 मौतें भी हुईं। काेटरा सुल्तानाबाद में फिर से काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें की संख्या में इजाफा हुअा है। यहां पिछले तीन दिन में सात अाैर मरीज मिले हैं। इनमें एक ही परिवार के तीन लाेग शामिल हैं। वहीं, इंदौर में भी 4 संक्रमितों की मौत हो गई और 44 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह राजगढ़ में 17, ग्वालियर में 6, नीमच में 11, देवास में 7 और उज्जैन में 5 नए संक्रमित मिले हैं। इधर, सागर में बीना रिफायनरी के अधिकारी समेत कोरोना के 6 नये मरीज मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 290 हो गई है। दूसरी ओर, सिवनी में सात नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, दमोह में 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें अब संक्रमितों की संख्या 3 हो गई है। बालाघाट में भी 14 साल की एक बच्ची पॉजिटिव आई है। इसी तरह कटनी के विजयराघवगढ़ में भी रविवार को एक कोरोना वायरस से संक्रमित महिला मिली है। मंडला में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fPohEp
via IFTTT
