मुंबई से लौटकर आए गोराखार, खेड़ली और भैंसदेही में तीन मजदूर फिर कोरोना संक्रमित निकले हैं। गोराखार का मजदूर तो होम क्वारेंटाइन की अवधि पूरी हाेने के बाद रैंडम सैंपलिंग में कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके साथ ओला कैब में आए रोंढा के चार मजदूरों के स्वास्थ्य की भी अब जांच की जा रही है। इधर खेड़लीबाजार में 18 मई को लौटा एक मजदूर भी कोरोना संक्रमित मिला है। उसके साथ के अन्य मजदूरों के स्वास्थ्य की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जिले में काेराेना पॉजिटिव का आंकड़ा 31 पर पहुंच गया है। इधर, बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह ने गोराखार और खेड़लीबाजार क्षेत्र को कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के कारण कंटेनमेंट एरिया बनाया है। इन हिस्सों में मरीजों के रहने के स्थान के आसपास का पूरा एरिया कंटेनमेंट बनाया है। 30 को पूरी हो गई थी क्वारेंटाइन अवधि गोराखार का मजदूर 16 को बैतूल आया था। मजदूर की होम क्वारेंटाइन की अवधि 30 मई को पूरी हो गई थी। इसके बाद रेंडमली कुछ मजदूरों के सैंपल लिए थे। इनमें उसका सैंपल भी था। वह पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशी जा रही है, ऐसी आशंका है कि उसके अंदर संक्रमण क्वारेंटाइन अवधि के दौरान भी हो सकता है। मुंबई से भैंसदेही लौटे युवक की देर रात आई रिपोर्ट, निकला काेराेना पाॅजिटिव नगर के बस स्टैंड के पीछे रहने वाले 39 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक पहले से भैंसदेही में छत्रावास में बनाए सेंटर में क्वॉरेंटाइन था। 31 मई को उसका सैंपल लिया था। बीएमओ एमएस सेवरिया ने बताया कि युवक मुंबई से लौटा था। उसे कोविड केयर सेंटर भैंसदेही में शिफ्ट किया गया है। सीएमएचओ डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया भैंसदेही का युवक पॉजिटिव पाया गया है। वह चार अन्य लोगों के साथ लौटा था, उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। भैंसदेही में युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Alert in Canopy; 3 new cases in Gorakhar, Khedli, Bhainsdehi, recovery rate less than 10%


मुंबई से लौटकर आए गोराखार, खेड़ली और भैंसदेही में तीन मजदूर फिर कोरोना संक्रमित निकले हैं। गोराखार का मजदूर तो होम क्वारेंटाइन की अवधि पूरी हाेने के बाद रैंडम सैंपलिंग में कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके साथ ओला कैब में आए रोंढा के चार मजदूरों के स्वास्थ्य की भी अब जांच की जा रही है। इधर खेड़लीबाजार में 18 मई को लौटा एक मजदूर भी कोरोना संक्रमित मिला है। उसके साथ के अन्य मजदूरों के स्वास्थ्य की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जिले में काेराेना पॉजिटिव का आंकड़ा 31 पर पहुंच गया है।
इधर, बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह ने गोराखार और खेड़लीबाजार क्षेत्र को कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के कारण कंटेनमेंट एरिया बनाया है। इन हिस्सों में मरीजों के रहने के स्थान के आसपास का पूरा एरिया कंटेनमेंट बनाया है।

30 को पूरी हो गई थी क्वारेंटाइन अवधि
गोराखार का मजदूर 16 को बैतूल आया था। मजदूर की होम क्वारेंटाइन की अवधि 30 मई को पूरी हो गई थी। इसके बाद रेंडमली कुछ मजदूरों के सैंपल लिए थे। इनमें उसका सैंपल भी था। वह पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशी जा रही है, ऐसी आशंका है कि उसके अंदर संक्रमण क्वारेंटाइन अवधि के दौरान भी हो सकता है।

मुंबई से भैंसदेही लौटे युवक की देर रात आई रिपोर्ट, निकला काेराेना पाॅजिटिव

नगर के बस स्टैंड के पीछे रहने वाले 39 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक पहले से भैंसदेही में छत्रावास में बनाए सेंटर में क्वॉरेंटाइन था। 31 मई को उसका सैंपल लिया था। बीएमओ एमएस सेवरिया ने बताया कि युवक मुंबई से लौटा था। उसे कोविड केयर सेंटर भैंसदेही में शिफ्ट किया गया है। सीएमएचओ डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया भैंसदेही का युवक पॉजिटिव पाया गया है। वह चार अन्य लोगों के साथ लौटा था, उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। भैंसदेही में युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alert in Canopy; 3 new cases in Gorakhar, Khedli, Bhainsdehi, recovery rate less than 10%


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zM1JVO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment