नौतपा के आखरी दिन सुबह 4 बजे राहत की बारिश हुई। करीब आधा घंटे हुई बारिश से तापमान में एक दिन में भारी गिरावट दर्ज की गई। शहर में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को दिन का तापमान 6.8 डिग्री गिर गया, जबकि नौतपा के नौ दिनों की तुलना करें तो तापमान 11.7 डिग्री गिर गया। मंगलवार को दिन का तापमान 31.7 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को तापमान 38.5 पर था। वहीं रात का तापमान भी 2.8 डिग्री गिर गया। रविवार रात का तापमान 24.5 था, जो सोमवार रात को 21.7 पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है आने वाले 120 घंटे मौसम ऐसा ही रहेगा। आसमान पर हल्के बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। भैंसदेही क्षेत्र में भी सोमवार रात 9 बजे से तेज गरज व तेज हवा के साथ लगभग-40 मिनट तक बारिश हुई। इस बार का नौतपा भी हर साल की तरह रहा। इस बार भी शुरुआती चार दिनों में तापमान 43 के करीब रहने के बाद लगातार गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह 4 बजे बारिश शुरू हुई, जो करीब आधा घंटा चली। बारिश से सड़क और गलियों के गड्ढे पानी से भर गए। 7 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम : मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया 3 से 7 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्के घने बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 से 34 तथा न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। उन्होंने बताया हवा की रफ्तार 9 से 20 किमी प्रति घंटे रहेगी। उनका कहना है कि हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव आ रहा है। 43.4 डिग्री तापमान से शुरुआत 31.7 डिग्री पर खत्म हुआ नौतपा इस बार नौतपा की शुरुआत तीखी गर्मी से हुई। इससे अनुमान था कि इस बार नौ दिनों तक तापमान के तीखे तेवर रहेंगे, लेकिन चार दिनों बाद आसमान पर छाई बदली और बूंदाबादी से तापमान लगातार गिरता रहा। नौतपा के पहले दिन का तापमान 43.4 पर था, जो अंतिम दिन 31.7 पर पहुंच गया। बुजुर्गों का मानना है कि जिस साल नौतपा में अधिक गर्मी होती है, उस साल अच्छी बारिश होती है। इस बार मौसम का मिजाज इससे उलट रहा। हालांकि मौसम विभाग मानसून जल्द आने का अनुमान लगा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rain at 4 in the morning on the last day of Nautpa, mercury dropped by 11.7 degrees in nine days


नौतपा के आखरी दिन सुबह 4 बजे राहत की बारिश हुई। करीब आधा घंटे हुई बारिश से तापमान में एक दिन में भारी गिरावट दर्ज की गई। शहर में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को दिन का तापमान 6.8 डिग्री गिर गया, जबकि नौतपा के नौ दिनों की तुलना करें तो तापमान 11.7 डिग्री गिर गया।
मंगलवार को दिन का तापमान 31.7 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को तापमान 38.5 पर था। वहीं रात का तापमान भी 2.8 डिग्री गिर गया। रविवार रात का तापमान 24.5 था, जो सोमवार रात को 21.7 पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है आने वाले 120 घंटे मौसम ऐसा ही रहेगा। आसमान पर हल्के बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। भैंसदेही क्षेत्र में भी सोमवार रात 9 बजे से तेज गरज व तेज हवा के साथ लगभग-40 मिनट तक बारिश हुई।
इस बार का नौतपा भी हर साल की तरह रहा। इस बार भी शुरुआती चार दिनों में तापमान 43 के करीब रहने के बाद लगातार गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह 4 बजे बारिश शुरू हुई, जो करीब आधा घंटा चली। बारिश से सड़क और गलियों के गड्ढे पानी से भर गए।
7 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम : मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया 3 से 7 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्के घने बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 से 34 तथा न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। उन्होंने बताया हवा की रफ्तार 9 से 20 किमी प्रति घंटे रहेगी। उनका कहना है कि हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव आ रहा है।

43.4 डिग्री तापमान से शुरुआत 31.7 डिग्री पर खत्म हुआ नौतपा
इस बार नौतपा की शुरुआत तीखी गर्मी से हुई। इससे अनुमान था कि इस बार नौ दिनों तक तापमान के तीखे तेवर रहेंगे, लेकिन चार दिनों बाद आसमान पर छाई बदली और बूंदाबादी से तापमान लगातार गिरता रहा। नौतपा के पहले दिन का तापमान 43.4 पर था, जो अंतिम दिन 31.7 पर पहुंच गया। बुजुर्गों का मानना है कि जिस साल नौतपा में अधिक गर्मी होती है, उस साल अच्छी बारिश होती है। इस बार मौसम का मिजाज इससे उलट रहा। हालांकि मौसम विभाग मानसून जल्द आने का अनुमान लगा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rain at 4 in the morning on the last day of Nautpa, mercury dropped by 11.7 degrees in nine days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3duetyT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment