जिले में अब कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वजह यह है कि जिले अब तक जो मरीज सामने आ रहे थे वे सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों से आए हुए थे। लेकिन अब पिछले तीन दिन में 14 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं, जिसमें से चार को यह पता ही नहीं कि वे कैसे संक्रमित हुए। मामूली खांसी-जुकाम हाेने पर उन्होंने सैंपल जांच के लिए दिया, जिसमें वे संक्रमित निकले। यहां तक कि सोमवार को पॉजिटिव पाए गए ट्रैफिक के एएसआई की भी यही कहानी है। हालांकि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को टोटल लॉकडाउन किया। लेकिन इसका आमजन में खौफ कतई नहीं दिखाई दिया।
यहां बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज 8 मई को मिला था। यह हॉट स्पॉट क्षेत्र दिल्ली से मौ आया था। इसके बाद पिछले 42 दिनों में जिले में कोरोना संक्रमण के 132 मरीज सामने आए, जिसमें सर्वाधिक दिल्ली से 43, गुजरात से 38 और महाराष्ट्र से 15 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। इसके अलावा शेष लोग अन्य राज्यों के हॉट स्पॉट क्षेत्रों से जिले में आए। लेकिन पिछले तीन दिन से जिले में जिस प्रकार से कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं, उनमें अधिकांश जिले के अंदर ही संक्रमित हुए हैं। अब तक जिले के 24 लोग बाहर से आए हुए लोगों से संक्रमित हो चुके हैं।
मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए सैंपल
शहर में एक मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार को शहर के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। वहीं शहर के 25 मेडिकल स्टोर के 50 से अधिक लोग जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं सोमवार को जिले से सर्वाधिक 207 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
वे चार लोग जिन्हें पता ही नहीं कैसे संक्रमित हुए
- विनोद कुमार यादव पुत्र जगन्नाथ निवासी हेतपुरा
- अनुराग गुप्ता पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी लहार
- श्रेयांश पुत्र संजय जैन निवासी हाउसिंग कॉलोनी
- संतोष अवस्थी पुत्र कृपाशंकर निवासी मीरा कॉलोनी
ट्रैफिक के एएसआई ड्रायवर भी हुए संक्रमित
सोमवार की देर शाम 66 सैंपल की आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन के लिए ट्रैफिक एएसआई संतोष अवस्थी (53) पुत्र कृपाशंकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आठ लोग बताए जा रहे हैं, जिसमें उनके परिवार में पत्नी, माता और बेटा के अलावा स्टाफ के एसआई गौरीशंकर एएसआई रामसिया आरक्षक दीपक पांडेय आए हैं । वहीं उन्हें अस्पताल लेकर आए शुभम दीक्षित नर्सिंग स्टाफ को भी होम क्वारेटाइन किया गया है। अवस्थी को बुखार और खांसी की समस्या थी। शनिवार को उन्होंने दफ्तर में तबियत खराब होने की शिकायत की थी, जिसके बाद रविवार को अस्पताल उपचार के लिए गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Uc8v5
via IFTTT
